कलेक्टर जायेंगे विदेश, निगमायुक्त होंगे कलेक्टर ...!

Jan 25, 2023 - 08:10
0 802

उज्जैन। मप्र शासन ने उज्जैन कलेक्टर के आवेदन पर मोहर लगा दी है। जिसके चलते अगले महीने के प्रथम सप्ताह में उज्जैन जिले का प्रभार निगमायुक्त के पास रहेंगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टर उज्जैन को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। जिसकी चर्चा संकुल से लेकर शिवाजी भवन तक दबी जुबान से हो रही है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने 23 जनवरी को एक पत्र जारी किया है। जिसकी चर्चा मंगलवार को प्रशासनिक संकुल से लेकर नगर निगम के गलियारों में सुनाई दी। दोनों कार्यालयों में यह चर्चा आम थी कि ...  कलेक्टर जायेंगे विदेश: निगमायुक्त होंगे  5 दिनों के लिए कलेक्टर ...! विदित रहे कि जिस वक्त कलेक्टर आशीषसिंह, विदेश में होंगे, उसी दौरान उज्जैन में शिवरात्रि पर्व के दौरान दीपोत्सव पर्व की तैयारियां चरम पर होंगी।

5 दुनी 9 ...

हमारे सूत्रों का कहना है कि कलेक्टर आशीषसिंह 6 से 10 फरवरी एक्स- इंडिया अर्जित अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान निगमायुक्त रोशन कुमार सिंह उज्जैन के प्रभारी कलेक्टर का दायित्व संभालेंगे। सामान्य प्रशासन मंत्रालय ने जो आदेश निकाला है। उसमें  4 व 5 फरवरी और 11 व 12 फरवरी के सार्वजनिक अवकाश को भी, कलेक्टर आवेदन में स्वीकृत किया है। विदित रहे कि 4 व 5 फरवरी को शनिवार-रविवार और 11 एवं 12 फरवरी भी सार्वजनिक अवकाश है। नतीजा ... 5 दिन के स्वीकृत अवकाश में कलेक्टर आशीषसिंह को 4 दिन का अतिरिक्त अवकाश का लाभ मिलेगा। तभी तो संकुल से लेकर शिवाजी भवन तक 5 दुनी 9 बोला जा रहा है।

दोहरी जिम्मेदारी ...

कलेक्टर आशीषसिंह की वापसी 12 फरवरी को होगी। इसके 6 दिन बाद ही महाशिवरात्रि पर्व है। पचांग के अनुसार इस साल शिवरात्रि 17 फरवरी की रात 8 बजकर 2 मिनिट से शुरू होगी। जो कि 18 फरवरी की शाम 4 बजकर 18 मिनिट तक रहेंगी। ऐसे में उदया-तिथि देखते हुए महाशिवरात्रि पर्व 18 फरवरी शनिवार को मनाया जायेगा। इसी दिन क्षिप्रा नदी तट पर 21 लाख दीप जलाने का लक्ष्य, मप्र शासन ने दिया है। जिसकी पूरी जवाबदारी नगर निगम की है। दीप पर्व की तैयारियों के लिए 1 से 15 फरवरी तक के दिन महत्वपूर्ण होंगे। इसी दौरान दीपोत्सव पर्व की तैयारियां पूरी करनी होंगी। कलेक्टर आशीषसिंह 4 से 12 फरवरी तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इसलिए दोहरी जिम्मेदारी निगमायुक्त रोशनसिंह को निभानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User