ऐसी चिट्ठी आएगी तो दस्तखत नहीं करूंगा...!
कलेक्टर की नसीहत..
उज्जैन। सोमवार को समयावधि पत्रको(टी एल) की बैठक थी। जिसमें कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को चेतावनी दे डाली। यह चेतावनी, उनको विभाग प्रमुखों द्वारा लिखी गई चिट्ठियों को लेकर थी। तभी तो कलेक्टर ने साफ साफ शब्दों में कह दिया। ऐसी चिट्ठी आएगी तो दस्तखत नहीं करूंगा...!
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के पास लगभग 34 विभाग प्रमुखों के पत्र आते हैं। जिस पर उनको दस्तखत करने होते हैं। लेकिन इन पत्रों में हिंदी की इतनी गलतियां होती है कि... आज कलेक्टर कहने पर मजबूर हो गए। कलेक्टर ने बैठक को मौजूद सभी विभाग के मुखियाओं को साफ साफ नसीहत दे डाली। उनका कहना था कि.... माना, अंग्रेजी सबको नहीं आती है, मगर हिंदी लिखने में तो गलती नहीं होनी चाहिए...! आगे से उनके पास चिट्ठी भेजते समय इस बात विशेष ध्यान रखा जाए। जो पत्र भेजा है, उसमें हिंदी की गलतियां ना हो...! इत्तेफाक कि बात है कि... जिस वक्त कलेक्टर ने हिंदी सही लिखने की नसीहत दी। उस वक्त किसी सवाल का जवाब, जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा दे रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
23
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)