कलेक्टर हुए नाराज

नगर निगम में रह चुके हो और ठेकेदार में बताऊं...!

Jul 27, 2022 - 01:28
Updated: 4 years ago
0 856

उज्जैन। सावन के दूसरे सोमवार को मची भगदड़ और टेंट उखड़ने की घटना से प्रशासन ने सबक लिया।आज सुबह ही कलेक्टर और एसपी महाकाल मंदिर पहुंच गए।व्यस्था में कहा चूक हुई,इसका पता लगाने।तब मंदिर प्रशासक ने टेंट ठेकेदार को लेकर अपना दुखड़ा सुनाया।जिसे सुनकर कलेक्टर ने फटकार लगाते हुए कहा कि...नगर निगम में रह चुके हो और ठेकेदार में बताऊं..!

सोमवार को हुई घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर था।कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी सत्येंद्र शुक्ला सुबह ही निरीक्षण पर पहुंच गए।सोमवार को तो बाबा महाकाल की कृपा से कोई बड़ा हादसा नही हुआ।मगर अगले सोमवार को व्यवस्था ठीक रहे।इसीलिए दौरा था।जिसमे सभी विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।उसी दौरान कलेक्टर ने मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को फटकार लगाई।

मुझे बताना पड़ेगा...

दल में शामिल हमारे सूत्र का कहना है कि उसी जगह पर फटकार लगी।कल जहां टेंट उखड़ गया था।कलेक्टर ने सवाल किया।जिसके जवाब में मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने यह बोल दिया।उनको ठेकदार नही मिल रहा है टेंट वाला।प्रशासक का जवाब सुनकर कलेक्टर ने सार्वजनिक फटकार लगा दी।कलेक्टर ने कहा कि ..नगर निगम में रह चुके हो।मंदिर के प्रशासक हो,फिर भी टेंट हाउस वाला नही मिल रहा है।क्या अब टेंट वाले की तलाश मुझे करनी होगी?
इस फटकार के दौरान निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता,एडीएम संतोष टैगोर,एसडीएम संजीव साहू,लोनिवि कार्यपालन यंत्री गणेश पटेल सहित मंदिर से जुड़े अधिकारी  कर्मचारी मौजूद थे।

आयुक्त के नोटिस पर:जातिवाद का ट्रंप कार्ड..!

उज्जैन।यह कि कतिपय सवर्ण जाति के अधिकारी,जो कि लोकायुक्त के प्रकरण में शामिल हैं।वे प्रार्थी को जातिगत और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है।ताकि उन्हें प्रार्थी के विभागो का प्रभार मिल सकें।इसीलिए वे प्रार्थी के विरुद्ध श्रीमान को मनघड़ंत और झूठे तथ्य समक्ष प्रस्तुत कर गुमराह कर रहे हैं।जबकि नगर निगम में कई बड़े घोटाले है।

यह भाषा नगर निगम के अपर आयुक्त आर पी मंडलोई ने उस  पत्र में लिखी है।जो उनके द्वारा आयुक्त नगर निगम अंशुल गुप्ता को लिखा गया है।अपर आयुक्त को 6 बिंदु वाला नोटिस इस माह के प्रथम सप्ताह में दिया गया था।जिसमें उन पर 6 लाख रुपए गबन का आरोप लगाया गया था। इस नोटिस के मिलने पर,अपर आयुक्त ने अपना जवाब निगम आयुक्त को भेजा।जिसके बाद निगम के गलियारों में चर्चा सुनाई दे रही हैं कि..आयुक्त के नोटिस पर:जातिवाद का ट्रंप कार्ड...!

अनुमति मांगी...
अपर आयुक्त ने 8 जुलाई को अपना जवाब दे दिया था।निगम में 2134 क्रमांक से पत्र भी रिसीव कर लिया।श्री मंडलोई ने 6 बिंदु वाले नोटिस के जवाब में 9 बिंदुओं में अपना उत्तर दिया है। उन्होंने अपने जवाब के पहले ही बिंदू में साफ लिखा है कि 1से 6 तक बिंदु सभी गलत है।उन्होंने साफ साफ लिखा कि...दिया गया सूचना पत्र पूर्ण रूप से बनावटी व मिथ्या पूर्ण तथ्यों पर आधारित होकर ,असत्य,मनघड़ंत एवम भ्रामक होने से अस्वीकार है।

अपर आयुक्त ने सूचना पत्र के संबंध में नियुक्त जांच अधिकारी का नाम,पदनाम,जांच का प्रतिवेदन और सम्पूर्ण साक्ष्यो की प्रमाणित प्रतिलिपि की मांग करी है।इसके साथ ही साक्ष्य उपलब्ध होने के बाद,उच्च न्यायालय/निर्वाचन आयोग/जनजाति आयोग और व्यक्तिगत याचिका दायर करने के लिए,आयुक्त नगर पालिका निगम अंशुल गुप्ता से अनुमति भी मांगी है।

अब आगे क्या होगा..

आयुक्त के नोटिस पर जातिवाद का ट्रंप कार्ड खेलने वाले अपर आयुक्त का अब भविष्य क्या होगा?क्या आयुक्त श्री गुप्ता कोई कठोर कदम उठाएंगे?यह सवाल अब निगम के गलियारों में सुनाई दे रहा है।मगर यह भी चर्चा है कि 8 जुलाई से 26 जुलाई हो गई?अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नही की गई।विदित रहे कि चुप रहेंगे डॉट कॉम ने 13 जुलाई को नोटिस को लेकर खबर लिखी थी।जिसमे 6 लाख के गबन का भी उल्लेख किया था।
बहरहाल एक चर्चा यह भी सुनाई दे रही हैं कि अपर आयुक्त के जवाब के बाद,फिलहाल मामला ठंडे बस्ते में है। वहीं कुछ लोग यह भी बोल रहे हैं कि..आयुक्त इस मामले की पूरी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजने वाले हैं। जहां से अपर आयुक्त के भाग्य का फैसला होगा।

प्रधानमंत्री से मुलाकात होगी

उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद अनिल फिरोजिया की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी।सांसद मंगलवार की रात को ही सपरिवार दिल्ली जा रहे है। संभवत सुबह 11 बजे के करीब यह मुलाकात होगी।
ऐसा सांसद के करीबी सूत्रों का कहना है।

What's Your Reaction?

Like Like 22
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (2)

User
Sanchit Sharma
Sanchit Sharma 4 years ago
शानदार,
Kuldipak joshi
Kuldipak joshi 4 years ago
हम तो तेरे आशिक है साड़ियों पुराने चाहे तू..........…… चुप रहे चाहे बतादे