जनपद अध्यक्ष चुनाव

13:13....मगर अध्यक्ष बनेगा मेरा...!

Jul 27, 2022 - 10:35
0 483

उज्जैन।बड़नगर जनपद अध्यक्ष को लेकर भाजपा में 2 गुट बन गए हैं।दोनो गुटो के नेता 2 पूर्व भाजपा विधायक है।जिसके चलते आज चुनाव के पहले ही हंगामा मच गया है।चुनाव आज 11 बजे से शुरू होगा।

बड़नगर के 2 पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई और मुकेश पंड्या के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई हैं।दोनो ही अपने समर्थक को जनपद अध्यक्ष बनाने के लिए अड़ गए है।समझौता कराने के लिए ओम जैन और जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला को बड़नगर भेज दिया है।दोनो अलग  अलग बैठकर ,दोनो गुटो के नेता से चर्चा करेंगे।ऐसा भाजपा के सूत्रों का कहना है।जिस गुट को संगठन मान्यता देगा,उस गुट का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई 

मुकेश पंड्या

17 और 4..
बड़नगर जनपद में कुल 25 सदस्य है।जिसमे से 17 भाजपा,4 निर्दलीय और 4 कांग्रेस के है। धबाई गुट के पास 11 सदस्य है,जबकि पंड्या गुट के पास निर्दलीय मिलाकर 10 का आंकड़ा है।जीत के लिए 13 सदस्य जरूरी है।दोनो विधायको का दावा है कि उनके गुट को संगठन ने मान्यता दी है।इस मामले को सुलझाने के लिए जिला अध्यक्ष और ओम जैन को भेजा है।जिस गुट पर इन दोनो की मोहर लग जाएगी,उसी गुट का अध्यक्ष चुना जायेगा।जिसके चलते बड़नगर जनपद अध्यक्ष का चुनाव रोचक हो गया है।

उज्जैन में भंवर बाई बनेगी?
इधर उज्जैन जनपद अध्यक्ष कौन होगा?इसको लेकर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की मर्जी चलेगी।अनारक्षित महिला के लिए पद है।लेकिन मंत्री समर्थक कोई महिला अनारक्षित नही है।कुल 25 सदस्य है।जिसमे से 12 उज्जैन दक्षिण में आते है और 13 ताजपुर मंडल में।जो कि घटिया विधान सभा में आता है।भाजपा के सूत्रों का कहना है कि मंत्री मोहन यादव यहां से ओबीसी कार्ड खेलकर,भंवर बाई दुले सिंह को अध्यक्ष बनाएंगे।हालाकि अनारक्षित महिला के रूप में अनिता आशीष पंड्या है।मगर ये पूर्व विधायक शिवनारायण जागीरदार की रिश्तेदार है।इसलिए ओबीसी कार्ड खेलकर भंवर बाई को अध्यक्ष बनाया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव

What's Your Reaction?

Like Like 8
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User