जब विधायक ने जोड़े महापौर के...' हाथ '... ..!
पहलवान का तीखा प्रहार
उज्जैन। विधायक पारस जैन अपनी साफगोई के लिए मशहूर है। सीधी बात- नो बकवास। तभी तो शनिवार को सबके सामने बोल दिये। संगठन की बैठक में। जो लोकशक्ति कार्यालय पर आयोजित हुई थी। सुबह साढ़े 11 बजे। विधायक ने साफ लफ्जो में कहां कि... माननीय महापौर जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना है। केडी गेट सड़क का निर्माण जल्दी से जल्दी करा दें।
विधायक पारस जैन को शहरवासी पहलवान के नाम से जानते है। इस नाम से उनको बुलाते भी है। शनिवार को पहलवान आक्रामक मूड में थे। संगठन की बैठक में। केडी गेट का दौरा करके आये थे। तभी तो उनको अमानवीय जीवन जी रहे लोगों का दर्द समझ आया। नतीजा ... उन्होंने महापौर को बैठक में देखकर, हाथो-हाथ मामला सुलटा दिया। सभी के सामने महापौर मुकेश टटवाल को निशाने पर ले लिया।

आजकल हो कहां तुम ...
विधायक केवल हाथ जोड़कर ही नही रूके। उन्होंने कहा कि ... आज केडी गेट गया था। जनता ने मुझसे पूछा। आजकल हो कहां पहलवान तुम। मेरी तो आदत है। सुनने की। तो सुनता रहा। अब आपसे हाथ जोड़कर निवेदन कर रहा हूं। सड़क जल्दी से बनवा दे। इसके बाद पहलवान ने पिछले चुनाव 2018 का जिक्र कर दिया। उनका कहना था। पिछली दफा कुछ बडो ने ऊपर समझौता करके आलोट और घट्टिया में अपने-अपने प्रत्याशी बना दिये थे। नतीजा दोनों सीट हार गये।
आपके फोटो सबसे ज्यादा ...
विधायक, शायद दौरे के बाद ठान कर आये थे। आज फाइल निपटानी है। तभी तो महापौर को खूब आड़े हाथो लिया। यह कहने में नहीं चूके। अगर फोटो खिचवाने से चुनाव जीतते, तो सबसे ज्यादा फोटो आपके ही खीचे है। इसी तरह होर्डिंग्स/ फ्लेक्स से चुनाव जीतते या नेता बनते, तो आज देश के नेता अंबानी/ टाटा होते।

लोकार्पण ...
विधायक की इस शिकायत के बाद बारी महापौर मुकेश टटवाल की थी। जिन्होंने दावा किया। विधायक की नाराजगी के बाद। अक्टूबर में इस सड़क का लोकार्पण हो जायेगा। वह यह कहने में भी नहीं चूके। इस मार्ग पर आने वाले मंदिर-मस्जिद दोनों को हटाया जायेगा।
मोटर-साइकिल पर ...
इधर प्रशासनिक सूत्रों से खबर है कि शुक्रवार की रात में निगमायुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ केडी गेट गये थे। रात के अंधेरे में दोनों अधिकारी पहुंचे। केडी गेट मार्ग पर चौपहिया वाहन नहीं जा सकता है। इसलिए आयुक्त रोशनसिंह व सीईओ आशीष पाठक ने मोटर-साइकिल का सहारा लिया। दोनों अधिकारी ने मार्ग का निरीक्षण किया।
What's Your Reaction?
Like
29
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)