संघ प्रमुख के आने से पहले...टूटा चांदी द्वार....!

Dec 28, 2022 - 22:54
Updated: 4 years ago
0 623

उज्जैन | सरसंघचालक ,बुधवार को उज्जैन आए थे।सुजलाम जल महोत्सव में भाग लेने और जल स्तंभ का लोकार्पण करने।मंदिर प्रांगण में जल स्तंभ का लोकार्पण होना था।उसके पहले उन्होंने बाबा के दरबार में मत्था टेका।उनके आगमन से पहले की यह घटना है।जब अचानक ही गर्भगृह पर लगा चांदी द्वार टूट गया।जिसके चलते मंदिर में हड़कंप मच गया।


गलियारे में रखा चांदी द्वार
परमपूज्यनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत,जिस वक्त पूजा करने आने वाले थे।उसके पहले बाबा महाकाल की भोग आरती का समय था।जो कि हर रोज 11 बजे करीब होती है।उसी दौरान,अचानक से यह चांदी द्वार गिर पड़ा।ऐसा मंदिर के सूत्रों का कहना है।अतिविशिष्ट वीआईपी के आगमन से पूर्व हुई इस घटना ने सभी के होश उड़ा दिए।तत्काल चांदी द्वार को हटाकर,एक तरफ रखा गया।जिसके बाद ,संघ प्रमुख के आगमन से पहले टूटे चांदी द्वार को सफेद चादर से ढक कर रख दिया गया।


ध्यान लगाया..
मंदिर सूत्रों का कहना है कि..संघ प्रमुख,घटना के लगभग 30 मिनिट बाद मंदिर पहुंचे।गर्भगृह में पाटले पर बैठकर ध्यान लगाया।उसके बाद उन्होंने जल स्तंभ ,जो कि 13 फीट ऊंचा है।उसका लोकार्पण किया।यह स्तंभ 60 किलो चांदी से निर्मित है।जिस पर जल से संबंधित ऋचाएं उकेरी गईं हैं। यहां संघ प्रमुख का स्वागत मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह और मंदिर समिति सदस्यों द्वारा किया गया।

ठहाका..
संघ प्रमुख मोहन भागवत को खुलकर हंसते बहुत कम लोगो ने देखा होगा।मगर ,इस वीडियो में वह खुलकर हंसते (ठहाका) लगाते नजर आ रहे है।संघ प्रमुख को जब, जन अभियान परिषद के विभाष उपाध्याय ने बताया कि..3 से 4 उद्धघाटन आपके द्वारा हुए हैं।तो संघ प्रमुख ने खुलकर ठहाका लगाया।

What's Your Reaction?

Like Like 16
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User