कौन बनेगा अध्यक्ष..
वार्ड 14 या 18: किस्मत का खेल है सारा..!
उज्जैन।राजनीति में जितनी आवश्यकता साम दाम दण्ड और भेद की होती है।उससे ज्यादा जरूरत आपकी कुंडली के ग्रह क्या बोलते है?हाथो की लकीरों में राजयोग है या नही? केवल अच्छी शिक्षा की बदौलत पद मिल जाए,इसकी कोई गारंटी नहीं होती है।कभी कभी उच्च शिक्षित के बदले केवल नाम लिखने वाले को पद मिल जाता है?
जिला पंचायत अध्यक्ष कौन बनेगा ? इसका खुलासा तो आज 11 बजे होगा।भाजपा किसको अपना प्रत्याशी घोषित करती है।मगर मुकाबला केवल वार्ड 14 और 18 से निर्वाचित जनप्रतिनिधि के बीच है।इसकी पुष्टि भाजपा नेता कर रहे है।अनारक्षित महिला सीट पर 2 कुंवरो के बीच में से किसके भाग्य में यह कुर्सी लिखी हैं।इसके लिए 11 बजे तक का इंतजार करना ही होगा।क्योंकि उज्जैन जनपद से सबक लेकर,भाजपा फिलहाल पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं।जब सभी14 सदस्य अंदर पहुंच जाएंगे। तभी नाम का खुलासा होगा।
भाग्य...
भाजपा के हमारे सूत्र बोल रहे है कि अब सारा खेल भाग्य पर टिका है।एक तरफ जहां वार्ड 18 बड़नगर से कमला कुंवर अंतर सिंह देवड़ा मात्र 5वी क्लास तक पड़ी है।वही वार्ड 14 से निर्वाचित राधिका कुंवर उच्च शिक्षित है।खाचरोद से चुनी गई राधिका जी बीएससी,एमएससी और बीएड तक पढ़ी लिखी है। मगर हमने ऊपर ही लिख दिया कि राजनीति में शिक्षित होना योग्यता का मापदंड नही होता है।साम दाम दण्ड भेद के साथ कुंडली के ग्रह ही राजयोग दिलाते है।

राधिका कुंवर

कमला कुंवर
What's Your Reaction?
Like
14
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)