जो भी बोले ‘सच’ बोले: फिर सब ‘चुप’ हो गये ... !

May 09, 2024 - 00:46
Updated: 2 years ago
0 710

उज्जैन।  मंगलवार को मप्र के लोकसभा चुनाव प्रभारी आये थे। एक निजी होटल में उन्होंने बैठक ली। जिसमें भाजपा प्रत्याशी सहित विधायक, जिला पंचायत व जनपद पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों को तलब किया था। बैठक में लगभग सभी माननीय मौजूद थे। इन सभी की उन्होंने क्लास ली। उनकी बैठक कितनी गंभीर थी। इसका अंदाजा केवल इस बात से लगा सकते है कि ... उन्होंने पूछा कि कोई भी बोल सकता है, मगर केवल सच। फिर सभी ने चुप रहना बेहतर समझा।  

मप्र लोकसभा के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए महेन्द्र सिंह मंगलवार को उज्जैन आये थे। देवास रोड स्थित एक होटल में बैठक रखी थी। जिसमें प्रत्याशी अनिल फिरोजिया सहित सभी माननीय शहर व ग्रामीण के मौजूद थे। केवल बडऩगर विधायक जितेन्द्र पंड्या को छोडक़र। इस बैठक का उद्देश्य केवल यह था कि ... आगामी 13 मई को होने वाले मतदान में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। सभी माननीय एकजुट होकर पार्टी के लिए जनता को मतदान के लिए प्रेरित करे।

इसलिए हिदायत ...

लोकसभा प्रभारी ने सच बोलने की हिदायत इसलिए दी। क्योंकि वह नेताओं की आदत से वाकिफ है। अपने काम को बढा-चढाकर गुणगान करते है। इसलिए वह आंकड़े पहले अपने साथ रखते है। फिर बैठक लेते है। इस बैठक में भी लोकसभा प्रभारी सोशल मीडिया बीजेपी उज्जैन के आंकड़ो के साथ हाजिर थे। 22 अप्रैल की नामांकन रैली को लेकर  सोशल मीडिया पर कितने लाइक- कितने शेयर- कितने कमेंट आये। वह उनके पास सबूत के साथ मौजूद थे। (देखे तस्वीर) तभी तो वह यह कहने पर मजबूर हो गये। जो भी बोल सच बोले- मुझे सब पता है। नतीजा प्रभारी की इस हिदायत के बाद किसी ने भी बोलने की जुर्रत नहीं दिखाई। उन्होंने सभी को हिदायत दी। जैसे अपने लिए चुनाव लडे थे- वैसे ही इस चुनाव को लडो। यहां यह लिखना जरूरी है कि ... भाजपा के इस सोशल मीडिया पेज पर 16 हजार फालोअर्स है। मगर रैली को लेकर केवल 1 ही लाइक मिला था।   

तैयार ...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए नया बंगला लगभग पूरी तरह से तैयार हो गया है। सरकारी सूत्रों का कहना है कि आगामी 2 दिन के अंदर बंगले का पूरा काम पूर्ण हो जायेगा। अगर सबकुछ ठीकठाक रहा तो अक्षया तृतीया के दिन बंगले पर गृहप्रवेश की पूजा भी होना संभव है।   

 

What's Your Reaction?

Like Like 19
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User