कतिपय सूत्रों’ की आड़ में जांच का खेल... !

Apr 29, 2024 - 18:51
0 421

उज्जैन। शासन और प्रशासन की कार्रवाई हमेशा आदेश/ निर्देश/ शिकायत पर होती है। ऐसा कभी नहीं देखा या सुना। मगर कार्यालय अनुभाग अधिकारी नागदा का एक आदेश इन दिनों आदेश-निर्देश और शिकायत के बदले, कतिपय सूत्रों को लेकर जारी हुआ है। उन्होंने आदेश निकाला है। जो कि अवैध कालोनियों के सर्वे से जुड़ा है। तभी तो नागदा शहर में यह चर्चा जोरों पर है। कतिपय सूत्रों की आड़ में जांच के नाम पर कमाई का खेल शुरू हुआ है। 

एसडीएम एसएन सोनी का आदेश क्रं. 293 दिनांक 26 अप्रैल 2024 का है। आदेश कतिपय सूत्रों की जानकारी अनुसार नागदा नगरीय क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्र से लगे ग्रामीण क्षेत्र में अनेक अवैध कालोनियां विकसित होने से जुड़ा है। जिसकी बिंदुवार जानकारी के लिए 2 दल गठित किये गये है। दल क्रं. 1 में 6 सदस्य व दल क्रं. 2 में 7 सदस्य शामिल है। गठित दल को 7 दिन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना है। 

आदेश ... 

भले ही एसडीएम नागदा ने अवैध कालोनी सर्वे के लिए कतिपय सूत्रों का हवाला देकर आदेश निकाल दिया है। मगर मप्र शासन का आदेश बिलकुल उलट है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल ने 30 मई 2023 को एक आदेश निकाला था। तत्कालीन प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई के आदेश में स्पष्ट था। 31 दिसम्बर 22 तक की सभी अनाधिकृत कालोनियों की सूची बनाकर शासन को भेजी जाये। इसका डाटाबेस तैयार करने के लिए 15 जून 2023 का समय निर्धारित किया गया था। आदेश में यह भी स्पष्ट लिखा था कि ... इस संदर्भ में बाकी के दिशा-निर्देश शासन द्वारा जारी किये जायेंगे। उस वक्त नागदा अनुभाग द्वारा शासन को 28 अवैध कालोनी का डाटाबेस तैयार करके भेजा गया था। ताज्जुब की बात यह है कि उस समय नागदा में 100 से ज्यादा अवैध कालोनियां निर्मित हो चुकी थी। मगर 28 की ही जानकारी भेजी गई थी। उस वक्त केवल 11 कालोनाइजरों पर अवैध कालोनी काटने का प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसके बाद से अवैध कालोनी का मामला शांत था। मगर अभी-अभी एसडीएम श्री सोनी ने कतिपय सूत्रों का जिक्र करके पत्र जारी कर दिया है। नतीजा ... नागदा शहर व ग्रामीण में हडक़ंप मचा हुआ है। दबी जुबान से यह चर्चा सुनाई दे रही है। सारा खेल पर्दे के पीछे कमाई का है। 

पटवारी अनिल शर्मा 

इनका कहना ... 

इस आदेश को लेकर जब नागदा शहर के पटवारी अनिल शर्मा से चर्चा की गई। तो उन्होंने कहा कि एसडीएम के आदेश पर उन्होंने 10 अवैध कालोनी की रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। उनसे जब कतिपय सूत्रों को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उन्होंने यह जरूर कहा कि ... पिछली दफा 22 अवैध कालोनी की रिपोर्ट दी थी। जिसमें से 8 पर एफआईआर दर्ज हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User