मुख्यमंत्री आज 'झंडी' दिखायेंगे: तब 'लड्डू' अयोध्या जायेंगे ...!

Jan 19, 2024 - 01:30
Updated: 3 years ago
0 435

उज्जैन। अयोध्या में होगी जय-जयकार- जब लड्डू पहुंचेंगे रामलला के दरबार। महाकाल की भेंट पाकर, राम जी मुस्कुरायेंगे। जिनको भी मिलेगा लड्डू- वह खुशनसीब कहलायेंगे। इसीलिए तो आज ... मुख्यमंत्री अयोध्या जाने वाले ट्रकों को हरी झण्डी दिखायेंगे...!

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला जी की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है। पूरा देश इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 22 को हर गली- मोहल्ला- शहर- राममय होगा। हालांकि माहौल अभी से बन गया है। जनचर्चा से लेकर मोबाइल की रिगंटोन में रामलला के अनेको गीत सुनाई दे रहे है। हर शहर- प्रदेश से मर्यादा पुरूषोत्तम रामजी को उपहार भेजे जा रहे है। ऐसे में बाबा महाकाल की नगरी से भी 5 लाख लड्डू गुरूवार की रात को भोपाल के लिए रवाना हुए। 5 ट्रकों में भरकर यह लड्डू सुरक्षा के साथ देर रात भेजे गये हैं।

खुद पैक किये...

विदित रहे कि सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृहनगर उज्जैन में थे। उन्होंने अयोध्या भेजे जाने वाले 5 लाख लड्डूओं में से कुछ लड्डू खुद पैक किये थे। अब इन लड्डूओं को देर रात भोपाल के लिए रवाना किया गया है। मंदिर के सूत्रों का कहना है कि राजधानी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन ट्रकों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह पांचों ट्रक विशेष सुरक्षा में अयोध्या पहुंचेंगे। सूत्र का यह भी कहना है कि राजधानी में होने वाले इस कार्यक्रम में संभवत: मंदिर प्रशासक संदीप सोनी भी शामिल रहेंगे। हालांकि रात 10 बजे तक राजधानी सूत्रों का यह कहना था कि ... 19 जनवरी को हरी झण्डी दिखाने वाला कार्यक्रम का समय तय नहीं हुआ है। देखे वीडियों ... अयोध्या के लिए भेजे गये ट्रक का।

What's Your Reaction?

Like Like 9
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User