इधर ट्रांसफर की चेतावनी: उधर पंखे की डिमांड... !

May 21, 2024 - 00:30
Updated: 2 years ago
0 553

उज्जैन।  टाईम लिमिट (टीएल) बैठक में आज कलेक्टर ने चेतावनी दे डाली। सीधे और साफ शब्दों में। बगैर किसी को टारगेट किये। उनकी चेतावनी की चर्चा आज संकुल के गलियारों में खूब रही। वहीं एक लिपिक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर गुहार की है। तभी तो संकुल में आज यह चर्चा रही कि ... इधर ट्रांसफर की चेतावनी: उधर पंखे की डिमांड... !

कलेक्टर नीरज सिंह सोमवार को नये अंदाज में नजर आये। तभी तो उन्होंने टीएल बैठक में अपने तेवर दिखा दिये। बगैर किसी का नाम लिये उन्होंने अपनी मंशा जाहिर कर दी। सूत्रों के अनुसार उनका कहना था। अगर किसी को काम नहीं करना है। तो वह अपना ट्रांसफर करवा ले। वरना दुगनी गति से काम करे। फाइले अब और तेजी से दौड़ेगी। कलेक्टर के यह तेवर देखकर बैठक में मौजूद सभी अधिकारी सकते में आ गये।

गुहार ...

एक तरफ कलेक्टर फाइले दुगनी गति से चलाने के निर्देश दे रहे है। वहीं उनकी आवक शाखा की बाबू गुहार लगा रही है। इस भीषण गर्मी में पंखा लगवाने की। ताकि पंखा भी फाइल जैसी दुगनी गति से चल सके। बाबू की गुहार है कि इस भीषण गर्मी में बगैर पंखे के बैठकर काम करना मुश्किल हो रहा है। जिला नाजिर को भी समस्या बताई थी। मगर कोई हल नहीं निकला। जिसके चलते अब आवक शाखा की बाबू ने कलेक्टर को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।

बैठक आज ...

इधर संकुल के सूत्रों का कहना है कि केडी गेट चौडीकरण में बाधक बने धार्मिक स्थलों को हटाने को लेकर मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी धर्म के लोगों को आमंत्रित किया गया है। यह बैठक सुबह साढ़े 10 बजे होगी।   

What's Your Reaction?

Like Like 21
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User