जब ' पायलट '  जाम में फंसे और ' महामहिम ' ने इंतजार किया ...!

Jun 06, 2023 - 01:25
0 534

उज्जैन। आम जनता आये दिन वीवीआईपी के आगमन पर जाम में फंसती है। चौराहों पर खड़े होकर अतिविशिष्टजन का काफिला गुजरते देखती है। फिर चाहे गर्मी- बरसात या सर्दी हो। वीवीआईपी को कभी भी इंतजार नहीं करना पड़ता है। लेकिन सोमवार की दोपहर इसके उलट हुआ। जब महामहिम राज्यपाल को हवाई पट्टी पर 5 मिनिट तक इंतजार करना पड़ा।

 अतिविशिष्टजनों को लेकर यात्रा करने वाले पायलट हमेशा हवा में रहते है। इसलिए उनका जमीन के ट्राफिक जाम से कम ही वास्ता पड़ता है। किन्तु आज उनका पाला ट्राफिक जाम से पड़ गया। उस वक्त जब महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल का काफिला वापस लौट रहा था। दताना-मताना हवाई पट्टी की तरफ। उस वक्त पायलट का दल इंदौर रोड स्थित एक होटल में था। इस दल के निकलने से पहले ही वीवीआईपी कारकेट के लिए रास्ता बंद कर दिया गया। जिसके चलते पायलट का दल ट्राफिक जाम में फंस गया। इधर महामहिम का काफिला तेजी से हवाई पट्टी पहुंच गया। जिसके करीब 5 मिनिट बाद पायलट दल हवाई पट्टी पहुंचा। ऐसा हमारे भरोसेमंद सूत्रों का कहना है।

भावभीना स्वागत ...

विदित रहे कि सोमवार की सुबह राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आगमन हुआ था। हवाई पट्टी पर उनका स्वागत उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रभारी संभागायुक्त व कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, आईजी संतोषसिंह ने किया। इस अवसर पर डीआईजी अनिल कुशवाह, एडीएम अनुकूल जैन व एसडीएम राकेश शर्मा भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User