अभी से उडऩे लगे हवा में : अभी तो शोहरत नई-नई है ...!

उन्हेल के भाजपा नेताओं में चर्चा

Sep 08, 2023 - 00:30
Updated: 3 years ago
0 811

उज्जैन।   आगामी 9 सितम्बर को जनआशीर्वाद यात्रा आ रही है। रथसभा उन्हेल में होगी। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। जिसके चलते गुरूवार को एक बैठक हुई। उन्हेल थाना परिसर में। जहां पर भाजपा के घोषित प्रत्याशी 5 घंटे तक नहीं पहुंचे। इसके बाद अधिकारी वापस लौट आये। तो प्रत्याशी उल्टा रौब जमाने लगे। तभी उन्हेल के भाजपाई बोल रहे है। अभी से उडऩे लगे हवा में : अभी तो शोहरत नई-नई है ...!

गुरूवार को जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर एडीएम अनुकूल जैन, एडी. एसपी नितेश भार्गव, उन्हेल थाना प्रभारी कृष्णलाल चंदानी (आईपीएस) एसडीएम सिराज मोहम्मद व तहसीलदार राधेश्याम पाटीदार आदि पहुंचे थे। कारण ... एक तरफ जनआशीर्वाद यात्रा तो दूसरी तरफ कांग्रेस की आमसभा। यह दोनों एक ही दिन हो रही है। कांग्रेस की आमसभा में पूर्व मंत्री जयवर्धनसिंह शामिल होंगे। दोनों आमसभा का समय एक जैसा था। जिसके कारण विवाद की स्थिति बन रही थी। इसको सुलझाने प्रशासन पहुंचा था। बैठक में विधायक रामलाल मालवीय को बुलाया गया। वह 10 मिनिट में पहुंच गये। खींचातानी के बाद विधायक ने आमसभा का स्थान बदल दिया। वजह ... प्रशासन  ने साफ कह दिया था कि ... स्थान नहीं बदला तो अनुमति नहीं मिलेगी।

इंतजार ...

इधर प्रशासन ने घोषित प्रत्याशी सतीश मालवीय को भी बुलवाया था। ताकि जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हो जाये। लेकिन प्रशासन को लंबा इंतजार करना पडा। घोषित प्रत्याशी ने दूरभाष पर यह बोल दिया कि ... अभी आता हूं। लेकिन 3 घंटे तक नहीं पहुंचे। एडीएम व एडी. एसपी इंतजार करते-करते वापस लौट आये। इधर उनके वापस आते ही श्री मालवीय पहुंच गये। दोनों वरिष्ठ अधिकारी नहीं दिखे तो उन्होंने नाराजगी दिखाई। किन्तु अधिकारियों ने भी साफ लफ्जो में कह दिया कि ... इंतजार करते-करते थक गये ... और भी काम है। ऐसी चर्चा उन्हेल के भाजपा नेताओं के बीच सुनाई दे रही है।

विवाद ...

जिस वक्त जनआशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक हो रही थी। विधायक व घोषित प्रत्याशी का इंतजार हो रहा था। उसी दौरान थाने के सामने से प्रचार रथ गुजरा। जिसका साउंड बहुत तेज था। वरिष्ठो के निर्देश पर थाना प्रभारी कृष्णलाल चंदानी ने वाहन चालक को नसीहत दी। साउंड धीमा करने को कहा। इसकी खबर भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय को किसी ने कर दी। जिसके चलते दूरभाष पर थाना प्रभारी और प्रत्याशी में गरमा-गरम बहस हो गई। ऐसा भाजपा नेताओं का कहना है।

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User