दक्षिण के दावेदार..हेलीपेड पर विचार...!

ब्रेकिंग न्यूज़

Sep 11, 2023 - 09:51
Updated: 3 years ago
0 1.1k

उज्जैन।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उज्जैन आए थे।महाकाल बाबा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए।अच्छी वर्षा के लिए हुए अनुष्ठान का आज समापन था।उसी की पूर्णाहुति थी।इसीलिए आगमन हुआ था।तब दक्षिण के दावेदार..हेलीपेड पर विचार..का नजारा देखने को मिला..!

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,जब वापस जा रहे थे।तब हेलीपेड पर अनोखा नजारा देखने को मिला।हेलीपेड पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वरिष्ठ नेता डॉक्टर सत्यनारायण जटिया से बात की।यह चर्चा अलग से हुई।उस दौरान बाकी सभी नेता दूर खड़े होकर देखते रहे।श्री जटिया से 5 मिनिट तक चर्चा हुई।इसके बाद मुख्यमंत्री ने 2 अन्य नेताओं को बुलाकर अलग अलग चर्चा की।

1 सीट 2 दावेदार..
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिन 2 भाजपा नेताओं से अलग अलग चर्चा की।उसमे से एक वीरेंद्र कावड़िया और दूसरे इकबाल सिंह गांधी है।यह दोनो ही दक्षिण विधानसभा से टिकिट मांग रहे हैं।मुख्यमंत्री आज शाम दिल्ली जाने वाले है।उसके पहले इन दोनो दावेदारों से उनकी गोपनीय चर्चा करना,एक इशारा है। यहां यह लिखना जरूरी है कि वर्तमान में दक्षिण विधानसभा से मोहन यादव विधायक है।जो कि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री है।आज वह उज्जैन में नही थे।

What's Your Reaction?

Like Like 33
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User