कलेक्टर का प्रश्न सुनकर: बगले झांकने लगे एसडीएम ...!
उज्जैन। कलेक्टर शनिवार को टीएल (समयावधि पत्रक) की बैठक ले रहे थे। पहले यह बैठक प्रत्येक सोमवार को होती थी। मगर अब सावन माह के चलते टीएल प्रत्येक शनिवार को होगी। यह शनिवार की पहली बैठक थी। जिसमें कलेक्टर ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा एक सवाल कर दिया। जिसका जवाब किसी एसडीएम के पास नहीं था। तभी तो ... कलेक्टर का प्रश्न सुनकर: बगले झांकने लगे एसडीएम ...!
कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम अभी-अभी निर्वाचन का एक दिवसीय प्रशिक्षण लेकर आये है। राजधानी में यह प्रशिक्षण था। जिसके बाद उनकी यह पहली बैठक थी। राजस्व अधिकारियों के साथ। इसलिए कलेक्टर ने निर्वाचन संबंधी प्रश्न ही दाग दिया। सवाल बिलकुल पहली कक्षा वाला था। जिसका जवाब सही तरीके से कोई भी एसडीएम नहीं दे पाया। जिसके चलते कलेक्टर ने अपना आक्रोश भी बैठक में जाहिर कर दिया।
यह था सवाल ...
कलेक्टर ने निर्वाचन के फार्म-8 को लेकर सवाल किया था। उनका सवाल था। इस फार्म कितने प्रकार के संशोधन हो सकते है। मतदाता के लिए। जिसका सही जवाब यह है कि ... 4 प्रकार के संशोधन इस फार्म के माध्यम से हो सकते है। मतदाता की सुविधा के लिए यह फार्म है। जिसमें नम्बर-1... किसी भी प्रकार का सुधार, 2 दिव्यांगता मार्किंग कराना, 3 शिफ्टिंग एवं 4 डूप्लीकेट परिचय पत्र लेना। इसके लिए फार्म -8 भरना पड़ता है।

पढ़ते नहीं हो ...
कलेक्टर ने सबसे पहले यह सवाल एसडीएम खाचरौद पुरूषोत्तम कुमार से किया। इसके बाद आकाश सिंह (आईएएस) एसडीएम बडऩगर सहित राकेश शर्मा, कल्याणी पांडे के अलावा कृतिका भीमावद और जगदीश मेहरा से भी यही प्रश्न दोहराया। कोई भी सही जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद कलेक्टर यह कहने पर मजबूर हो गये। राजस्व सेवा में आने से पहले खूब पढ़ते हो। लेकिन चयन होने के बाद पढ़ते नहीं हो। खुद को ज्ञानी समझने लगते हो। जबकि जो पढ़ता नहीं है, उसके पास ज्ञान नहीं हो सकता है। कलेक्टर के यह शब्द सुनकर सभी एसडीएम बगले झांकने लगे।

अगले सोमवार छुट्टी नहीं ...
कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षाधिकारी ने एक आदेश जारी किया है। सावन की पहली सवारी (10 जुलाई) पर सभी शासकीय/ अशासकीय स्कूल बंद रहेंगे। नगरीय सीमा क्षेत्र के। इसके बदले रविवार को स्कूल चालू रहेंगे। यहां यह लिखना जरूरी है कि भले ही इस सोमवार अवकाश घोषित कर दिया है, किन्तु अगले सोमवार प्रशासन ऐसा नहीं कर पायेगा। क्योंकि अगले सोमवार से ... मप्र शासन का स्कूल चले अभियान का श्रीगणेश है। जिसके कारण अवकाश घोषित नहीं किया जा सकता है। विदित रहे कि चुप रहेंगे डॉट-कॉम ने 6 जुलाई को ... स्कूल बंद रहेंगे या चालू... पालको की चिंता ... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।

आक्रोश ...
इधर आज शिक्षा विभाग के इस आदेश को लेकर अभिभावको में आक्रोश है। खासकर, रविवार अर्थात आज स्कूल चालू रहने को लेकर। जिसको लेकर कई अभिभावको ने चुप रहेंगे डॉट-कॉम को संदेश भेजे। जिसमें उनका आक्रोश झलक रहा था। (देखे स्क्रीन शॉट) हालांकि शिक्षा विभाग ने जो आदेश निकाला है। वह पिछले साल 2022 जैसा है। पिछले साल भी ऐसा ही आदेश निकला था। शिक्षा विभाग के सूत्रों का ऐसा कहना है।
What's Your Reaction?
Like
22
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)