जब खुद को 'श्रीकृष्ण' समझ बैठी जिपं 'उपाध्यक्ष'    ...!

Jul 07, 2023 - 00:30
Updated: 3 years ago
0 850

समिति सदस्य श्री पंड्या का स्वागत करते डीईओ, बगल में विराजमान समिति अध्यक्ष 

उज्जैन। भगवान श्रीकृष्ण ने शिशुपाल को वरदान दिया था। उसकी 100 गलतियां माफ करने का। यह कहानी सभी को पता है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष को शायद यह कहानी ज्यादा ही पसंद आ गई।  तभी तो वह समिति के सचिव को शिशुपाल और खुद को श्रीकृष्ण मान बैठी। नतीजा ... उन्होंने जब गुरूवार को हुई बैठक में यह कहानी सुनाई, तो विरोध शुरू हो गया। जिसके चलते उनको अपने शब्द वापस लेने पड़े।

जिला पंचायत सभागृह में आज शिक्षा स्थाई समिति की बैठक थी। जो कि 3 घंटे तक चली। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर ने 15 बिंदूओं पर बैठक ली। समिति के सभी सदस्य सहित डीपीसी एकता जायसवाल (अपर कलेक्टर) व जिला शिक्षाधिकारी आनंद शर्मा भी मौजूद थे। समिति के सचिव श्री शर्मा ने बैठक की शुरूआत में ही सभी सदस्यों का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। समिति की अध्यक्ष को भी पुष्पगुच्छ भेंट करके, बैठक की शुरूआत हुई। सम्मान के दौरान सभी सदस्यों ने ताली बजाकर स्वागत किया।

आखिरी मौका ...

बैठक में शामिल सूत्र का कहना है। जब बैठक खत्म होने वाली थी। उसके 15 मिनिट पहले समिति के अध्यक्ष ने यह बोल दिया। यह आखिरी मौका है। जिसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण- शिशुपाल की कहानी का उदाहरण दिया। समिति के सचिव को शिशुपाल घोषित करते हुए कह दिया। अब तक गलती माफ करती रही हूं। मगर अब नहीं करूंगी। यह आखिरी मौका है।

आनंद शर्मा

विलोपित करे ...

सूत्रों का कहना है कि जिपं उपाध्यक्ष के इस उदाहरण पर हंगामा मच गया। जिला शिक्षाधिकारी आनंद शर्मा ने इसका शालीनता से विरोध किया। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा। यह उचित  शब्द नहीं है। जिसके बाद वहां मौजूद सभी शासकीय कर्मचारियों ने उपाध्यक्ष के कथन का खुलकर विरोध किया। कर्मचारियों ने साफ-साफ शब्दों में चेतावनी दी। अध्यक्ष महोदया, अपने शब्द वापस लें। सूत्र का कहना है कि ... बैठक में शामिल समिति के सदस्य ओम राजोरिया ने भी अध्यक्ष महोदया के शब्दों पर आपत्ति उठाई। जिसके बाद इस कहानी को बैठक की प्रोसेडिंग (कार्यवाही विवरण) से विलोपित करवाया गया।

क्षमा मांगती हूं ...

जिला पंचायत उपाध्यक्ष व समिति की अध्यक्ष को यह उम्मीद नहीं थी। उनके इस उदाहरण से विवाद खड़ा हो जायेगा। जब सभी तरफ से विरोध हुआ। तो उनको यह बोलना पड़ा। मैं क्षमा मांगती हूं । जिसके बाद मामला शांत हो गया। 

What's Your Reaction?

Like Like 25
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User