चंदा करके जन्मदिन मनाया: मैडम ने आभार जताया ...!

Aug 11, 2023 - 00:30
Updated: 3 years ago
0 605

उज्जैन। मैडम का जन्मदिन सभी ने मनाया... चंदा देकर हर दुकानदार मुस्कुराया। यह चर्चा इन दिनों विक्रमादित्य प्रशासनिक संकुल के गलियारों में सुनाई दे रही है। खुलकर कोई नहीं बोल रहा है। लेकिन इशारों-इशारों में बताया जा रहा है। मैडम के जन्मदिन के लिए प्रति दुकानदार ने 850 रूपये चंदा दिया था। एक होटल में जन्मदिन मनाया गया और मैडम ने इसके बदले आभार जताया।

चंदे से जन्मदिन ... पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में मनाया गया था। प्रशासनिक संकुल में अब जाकर इसकी चर्चा दबी जुबान से सुनाई दे रही है। जिस विभाग की मुखियां का जन्मदिन मनाया गया। वह जिलास्तर की अधिकारी है। उनके अधीन जिले की करीब 600 दुकाने आती है। जिसमें से सवा सौ दुकाने शहरी क्षेत्र में है। इन दुकानों से गरीबो को गेहूं-चावल-नमक दिया जाता है। शहरी क्षेत्र के दुकान संचालको ने ही विभाग की मुखियां का जन्मदिन मनाया था। ऐसा संकुल के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है।

सूची बनी ...

चुप रहेंगे डॉट-कॉम को यह जानकारी गुरूवार को मिली। जानकारी मिलते ही खोजबीन शुरू की। गेहूं-चावल वितरण वाले विभाग में। तो भरोसेमंद सूत्रों ने खुलासा किया। सूत्र ने एक सूची भेजी। इस सूची में दुकान के कोड नम्बर अंकित है। कोड क्रमांक 180701 से 1807126 तक। कुल 58 दुकानदारों की यह सूची है। यह सूची कॉपी के एक पेज पर हस्तलिखित है। जिसमें यह भी दर्ज है। जिनकी बर्ड-डे पार्टी में सहमति दी है। होटल का नाम भी दर्ज है। समय 7:30 का दर्ज है। हमारे सूत्र ने जन्मदिन पार्टी के फोटो भी उपलब्ध कराये है। लेकिन हम ... जिलाधिकारी की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखकर, फोटो प्रकाशित नहीं कर रहे है।

प्रति व्यक्ति 850 ...

सूत्र का कहना है कि इन जन्मदिन पार्टी के लिए 58 दुकानदारों ने सहमति दी थी। लेकिन शामिल 45 दुकानदार ही हुए। विभाग की मुखियां के जन्मदिन पर शामिल होकर भोजन करने के बदले, प्रति दुकानदार को 850 रूपये अपनी जेब से देने पड़े है। बहरहाल, गेहूं-चावल-नमक वाले विभाग की मुखियां के जन्मदिन को लेकर संकुल के गलियारों में चटकारे लिये जा रहे है। सवाल उठ रहा है। अगर विभाग की मुखिया ही, जन्मदिन की पार्टी लेंगी तो ... गरीबों को मिलने वाले राशन में इंसाफ कैसे कर पायेंगी? 

What's Your Reaction?

Like Like 20
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User