ब्रेकिंग न्यूज़ - सप्त ऋषि की मूर्तियां उज्जैन पहुंची...!

Aug 14, 2023 - 16:10
Updated: 3 years ago
0 366

फाइल फोटो 

उज्जैन।पिछले दिनों महाकाल लोक में जो सप्त ऋषि की मूर्तियां टूट गई थी।तेज आंधी के कारण।वह बनकर उज्जैन पहुंच गई है।
यह मूर्तियां विशाल ट्राले में लादकर लाई गई हैं। सर्वविदित है कि महाकाल लोक की इन मूर्तियों के टूटने से खूब हंगामा मचा था।प्रदेश और देश की राजधानी से फोन आए थे।जिसके बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने जांच भी करवाई थी।तेज आंधी के कारण मूर्तियां खंडित हुई थी।ठेकेदार को पुनः मूर्तियां बनाने के आदेश दिए गए थे।मूर्तियां मुंबई से बनकर आई है और ट्राला उज्जैन सीमा में प्रवेश कर चुका है।लेकिन महाकाल लोक पहुंचने के लिए फिलहाल रास्ता साफ नही है।सोमवार की सवारी के कारण हर रास्ता जाम है।ऐसे में रात के समय ही मूर्तियां महाकाल लोक पहुंच पाएंगी।सूत्र का कहना हैं कि रात 11 बजे तक सप्त ऋषि की मूर्तियां महाकाल लोक पहुंचने वाली है और रात में ही उनको स्थापित किया जाएगा..!


वादा....
विदित रहे कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आए थे।तब सर्किट हाउस पर कलेक्टर ने वादा किया था। मुख्यमंत्री को बताया था कि 15 अगस्त तक सप्त ऋषि की मूर्तियां उज्जैन पहुंच जाएंगी।आज 14 अगस्त को यह मूर्तियां उज्जैन सीमा पर पहुंच गई

What's Your Reaction?

Like Like 14
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User