नाश्ता सबको पसंद आया,मगर बिल देखकर पसीना आया...!

Nov 14, 2022 - 23:18
Updated: 4 years ago
0 1.2k

उज्जैन।रविवार को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उज्जैन आए थे।वैसे उनकी यह निजी यात्रा थी।परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आगमन हुआ था।मगर भारत जोड़ो यात्रा के चलते इसको राजनीतिक रूप दे दिया गया।ताकि माहौल बन जाए।लेकिन जिस होटल में वह रुके थे। वहां पर नाश्ते के वक्त अच्छी खासी भीड़ हो गई।सभी ने मुफ्त का जायका लेने में कोई कसर नही छोड़ी।मगर जब बिल चुकाने की बारी आई।तो नाश्ते का मजा लेने वाले,एक दूसरे का मुंह देखने लगे।तभी तो आज कांग्रेसियों में यह चर्चा सुनाई दी।नाश्ते का तो मजा उठाया..मगर बिल देखकर पसीना आया..!

रविवार की सुबह इंदौर रोड स्थित एक होटल में कांग्रेसियों का जमावड़ा था।नाश्ते की टेबल पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार,सहित पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायकगण,दोनो जिला अध्यक्ष सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।टेबल पर ,उपमा,पोहे,फल,बिस्किट,पानी की बोतल थी।जिसे देखकर कांग्रेसी नेता मौका नही चुके।जमकर नाश्ते का मजा लिया।इसके बाद बिल आया।जो कि करीब 8 हजार था।बिल शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया को दिखाया गया।जिसे देखकर उनको पसीना आ गया।ऐसी कांग्रेसियों में चर्चा है।तब पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने अपने खास मनीष शर्मा को इशारा किया।जिन्होंने यह 8 हजार का बिल तत्काल चुकाया।


निजी यात्रा..
कांग्रेस के भरोसेमंद सूत्रों का कहना है।कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की यह निजी और धार्मिक यात्रा थी।मगर इसे भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर माहौल बनाया गया।परिवार के साथ आए अध्यक्ष डी के शिवकुमार के साथ ,भाषा की भी प्राब्लम थी।उनको अंग्रेजी भाषा के अलावा कुछ नही आता था।जबकि बाकी कांग्रेसी इस अंग्रेजी भाषा से कपिल शर्मा शो की तरह अंजान थे।ऐसा वहा मौजूद कांग्रेसियों का कहना है।नाश्ते के बाद कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष ने काल भैरव मंदिर जाकर दर्शन किए। जहां उन्होंने मदिरा के लिए पहले 1500 रुपए दिए।मगर उनको बोला गया।इसमें मदिरा नही आ पाएगी।फिर उन्होंने 500 और दिए।जिसके बदले में उनको 2 क्वार्टर मदिरा दी गई

अनुवाद..
कांग्रेसी माहौल बनाना अच्छी तरह से जानते है।इसलिए मीडिया को भी बुलाया गया।सर्किट हाउस पर वार्ता हुई।लेकिन यहां मुसीबत हो गई।अंग्रेजी भाषा में सवाल कौन करे।हिंदी में सवाल लिखकर दिए गए।जिसका अधकचरा अनुवाद एक कांग्रेसी नेता ने किया।जो कि आधा अधूरा था।अनुवाद करने वाले नेता जी कौन थे?इसके लिए सोमवार तक इंतजार हमारे पाठको को करना होगा?चुप रहेंगे में ही इसका खुलासा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User