भाजपा बेफ्रिक जीत को लेकर: कांग्रेस को चिंता तो ड्यूटी लगाई ... !

May 15, 2024 - 01:01
Updated: 2 years ago
0 742

उज्जैन। लोकसभा 2024 में रिजल्ट आने के बाद सांसद कौन बनेगा? भाजपा प्रत्याशी या कांग्रेसी। फैसला आगामी 4 जून को होगा। इंजीनियरिंग कॉलेज में सभी ईवीएम बंद हो चुकी है। कड़ी सुरक्षा है। इसके बाद भी कांग्रेस को डर है। इसीलिए तो 3-3 शिफ्टो में ड्यूटी लगाई गई है। जबकि भाजपा जीत को लेकर बेफ्रिक है। इसलिए चादर तानकर सो रही है। 

13 मई को मतदान हो चुका है। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में सबसे पहले लौटे मतदान दल का स्वागत भी हो चुका है। सभी मशीने स्ट्रांग रूम में उसी रात को सील कर दी गई। सीसीटीवी से 24 घंटे सातों दिन सुरक्षा हो रही है। इसके बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार की तरफ से सुरक्षा को लेकर 3 कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। 

चिंता ....

    कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार के अभिकर्ता ने एक पत्र लिखकर जिला निर्वाचन अधिकारी को दिया है। जिसमें उन्होंने अनुमति मांगी है। उनके 3 कार्यकर्ता अशोक-दीपक व पवन 8-8 घंटे की शिफ्ट में इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रूम की निगरानी करेंगे। पत्र मिलने के बाद उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेन्द्र कवचे ने अनुमति दे दी है, मगर 8 शर्तो के साथ अनुमति मिली है। 

भरोसा ... 

जिस तरीके से 13 मई को मतदान हुआ है। उसको लेकर भाजपा व प्रत्याशी अनिल फिरोजिया बेफ्रिक है। जीत पक्की नजर आ रही है। इसीलिए भाजपा की तरफ से निगरानी के लिए किसी की भी ड्यूटी नहीं लगाई गई है।  

What's Your Reaction?

Like Like 23
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User