ऐसा भी होता है ...
विधायक का गुरूर जनता ने तोड़ा : बागी को जिताया ...!
जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 से बागी प्रत्याशी की जीत ने विधायक को जोरदार झटका दिया है। विधायक का दावा था कि भाजपा प्रत्याशी 20 हजार मतों से जीत हासिल करेंगा। लेकिन आम जनता ने विधायक को ठेंगा दिखाते हुए, बागी को विजयश्री दिलवा दी।
महिदपुर विधायक बहादुरसिंह चौहान ने ख्वाब में भी नहीं सोचा होगा। जिस झारडा में वह निवास करते है। वहीं की जनता उनको आईना दिखा देगी। तभी तो झारडा में बागी प्रत्याशी प्रतापसिंह आर्य को 2280 मत मिले। जबकि विधायक समर्थित भाजपा प्रत्याशी नारायणसिंह सिसौदिया को 661 मतों से ही संतोष करना पड़ा। झारडा से प्रतापसिंह आर्य को 1619 मतों से जीत हासिल हुई। जबकि झारडा में यह चर्चा आम है कि ... विधायक की अनुमति बगैर पत्ता भी नहीं हिलता है।

प्रतापसिंह आर्य

नारायणसिंह सिसौदिया
घर में हराया...
बागी प्रत्याशी श्री आर्य ने जहां एक तरफ झारडा में जीत हासिल की। वहीं उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नारायण सिसौदिया के ग्राम लाडनपुर में भी बढ़त बरकरार रखी। अधिकृत प्रत्याशी को उनके ही गांव में जहां 169 मत मिले, वहीं बागी को 192 मत मिले। विधायक श्री चौहान अपने ग्राम गेलाखेड़ी से जरूर अधिकृत प्रत्याशी को 31 वोट से जीत दिलवा पाने में कामयाब रहे।
दावा ...
विदित रहे कि मतदान से पहले विधायक ने दावा किया था। आम जनता के सामने। भाजपा प्रत्याशी नारायणसिंह की जीत 20 हजार वोटो से होगी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। (देखे वीडियो) जिसमें विधायक कह रहे है कि ... झारडा से 6 हजार वोट है। जिसमें से 5 हजार वोट नारायणसिंह को मिलेंगे। इसी तरह मकला बूथ पर 2200 वोट है। जिसमें से 1800 वोट भाजपा प्रत्याशी को मिलना पक्का है। मगर परिणाम चौकाने वाले आये।
बगावत ...
जिला पंचायत में जीत हासिल करने के बाद, महिदपुर में भय-मुक्त- राजनीति की आवाज सुनाई दे रही है। नगरीय निकाय का मतदान होना बाकी है। जिसको लेकर आज निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थन में एक आमसभा का आयोजन रखा गया है। इसे महिदपुर विकास मंच के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। नतीजा ... महिदपुर में यह चर्चा आम है कि बगावत खुलकर सामने आ गई है।
What's Your Reaction?
Like
68
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)