कांग्रेस को झटका

कांग्रेस अध्यक्ष ,भाजपा में शामिल...!

Jul 16, 2022 - 13:58
0 1.2k

उज्जैन। महिदपुर विधायक ने कांग्रेस को जोरदार झटका दिया है।अपने ही गढ़ में भाजपा का विरोध झेल रहे विधायक,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष को भाजपा में खीच लाए है।जिसके बाद महिला कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। महिदपुर के वार्ड क्रमांक 17 से जनपद का चुनाव जीती रीता बडगुजर्र ,भाजपा में शामिल हो गई है।उन्होंने दूरभाष पर यह स्वीकार किया।विधायक बहादुर सिंह चौहान ने कांग्रेस को यह जोरदार झटका दिया है। विदित रहे कि पिछले दिनों स्वाति सिंह को हटाकर,रीता बडगुजर्र को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। कांग्रेस नेत्री नूरी खान और विधायक महेश परमार की सहमति के बाद।उनका अचानक भाजपा में शामिल होना,सवाल खड़े कर रहा है।

इसलिए शामिल


इधर भाजपा में शामिल हुई रीता जी ने दूरभाष पर बताया कि चुनाव के दौरान,उनकी किसी कांग्रेसी नेता ने मदद नही करी।उल्टे चुनाव के दौरान मुझे हरवाने की कोशिश करी।वह अपने दम और व्यवहार से चुनाव जीती।जिसके बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया है। इधर कांग्रेस में चर्चा है कि जनपद अध्यक्ष बनाए जाने लालच देने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है।

What's Your Reaction?

Like Like 15
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (2)

User
Manju Mamta Sharma
Manju Mamta Sharma 3 years ago
17 जनवरी 2019 को नगर निगम कपिला गौशाला रत्नाखेडी से हमारी गौशाला श्री अमृतवाणी गौशाला सेवा समिति बेला खेड़ा में 100 गौमाताओं को संरक्ष्ण हेतु हेतु भेजा गया था और हमे आश्वस्त किया था कि गौमाता को खाने लिए भुसे की व्यवस्था करवाई जाएगी परन्तु आज तक कोई राशि नहीं मिली और नगर निगम के चक्कर लगा लगा कर परेशान होना पड़ा एसी है भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमारी गौशाला करीब दस वर्षों से संचालित हो रही है और मुजे की बात तो यह है की यहां पर विधायक भी भाजपा के है फिर भी गौशाला पर कभी ध्यान नहीं दिया हमने उन्हें कई बार इससे अवगत करवाया था पर सत्ता के नशे में सभी नेता मस्त हो चुके हैं वहीं महापौर मीना जोनवाल जी को फाईल के लिए रूपयों की मांग थी
Harishankar b sharma
Harishankar b sharma 4 years ago
VERY Nice