इधर सीएम ने पर्ची बाटी: उधर मामा LOVE- YOU - LOVE- YOU के नारे लगे ... !
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार की रात को उज्जैन आ गये थे। वह नागदा से उज्जैन आये थे। आते ही पहले रोड शो किया। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में। फिर रात्रि विश्राम किया। सुबह उन्होंने अपनी विधानसभा के वार्ड 35 के बूथ क्रमांक 41 में घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्ची वितरण किया। मुख्यमंत्री को अपने घर पर देखकर मतदाता उत्साहित हो गये। मतदाताओं ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

शुक्रवार की रात को मुख्यमंत्री का आगमन हुआ था। वहीं शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आये थे। मगर शहरी क्षेत्र में नहीं। ग्रामीण क्षेत्र में उनका दौरा था। खाचरौद-आलोट व माकडौन में उनकी रैली व सभा थी। खाचरौद में उनकी मौजूदगी से भाजपा में खूब उत्साह था। जो कि मामा LOVE- YOU - LOVE- YOU के रूप में नजर आया। पूर्व सीएम का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
बोनट पर चढ़ गये ...
यह सर्वविदित है। नागदा-खाचरौद भाजपा इन दिनों 2 खेमो में बटी हुई है। एक तरफ वर्तमान विधायक डॉ. तेजबहादुर है। तो दूसरी तरफ पूर्व विधायक दिलीप शेखावत। जिसके चलते दोनों गुटो में वर्चस्व की लडाई जगजाहिर है। ऐसा नागदा-खाचरौद के भाजपा नेता/ कार्यकर्ताओं का कहना है। जो नजर भी आ रहा है। आज जब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान खाचरौद पहुंचे। तो उनका स्वागत करने के लिए रथ के बोनट पर पूर्व विधायक शेखावत चढ गये। (देखे वीडियो) उनके समर्थकों ने खुलकर जिंदाबाद के नारे लगाये। यहां यह लिखना भी जरूरी है। शुक्रवार की शाम को सीएम डॉ. मोहन यादव नागदा में रोड शो कर रहे थे। उस वक्त भी पूर्व विधायक ने अपना मंच अलग लगाया था और आज भी खाचरौद में उनका मंच अलग था।
What's Your Reaction?
Like
23
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (1)