सितारे कह रहे हैं उज्जैन के महापौर की कुर्सी महेश के हाथ में
मुकेश को केतु से खतरा
सितारे कह रहे हैं उज्जैन के महापौर की कुर्सी महेश के हाथ में, मुकेश को केतु से खतरा
उज्जैन का नया महापौर कौन होगा इस सवाल का जवाब कुछ घंटों बाद मिल ही जाएगा। 17 जुलाई को काउंटिंग डे है और नई नगर सरकार का स्वरूप भी सामने आ जाएगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों ने जी तोड़ प्रचार किया। वोटर्स का मिजाज क्या कह रहा है ये 17 को साफ हो जाएगा। हालांकि, अगर ज्योतिष और ग्रह-नक्षत्रों की बात करें तो नए महापौर की तस्वीर चौंकाने वाली हो सकती है। अभी तक भाजपा के हाथ में रही शहर की सत्ता कांग्रेस के हाथ में जा सकती है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस बार सितारे कांग्रेस प्रत्याशी और तराना विधायक महेश परमार के पक्ष में दिख रहे हैं। महेश परमार एवं मुकेश टटवाल की दोनो की राशि कुंभ है। जिसमें अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मुकेश टटवाल को केतु की महादशा चल रही है एवं महेश परमार को बुध की महादशा चल रही है। मुकेश टटवाल के भाग्य स्थान में शनि के साथ केतु विराजमान है, जो उनको थोड़ी दिक्कत दे सकता है। कुंडली में केतु की महादशा का आखीरी चरण है। शनि भी भाग्य स्थान में है और साढ़ेसाती की शुरुआत भाग्य को थोड़ा अवरुद्ध कर सकती है। वहीं महेश परमार को भी शनि की साढ़ेसाती है। उन्हें बुध की महादशा चल रही है। कुंडली में उच्च का गुरु सुख स्थान पर है, जो कर्म भाव को देख रहा है। बुध की महादशा में शुभफल मिलने के योग हैं। लग्न में स्वराशि का मंगल उन्हें शत्रुओं पर विजय दिलाने के योग बना रहा है। कुल जमा कहा जाए तो सितारों का साथ मुकेश के मुकाबले महेश के साथ ज्यादा है। संभव है कि नया महापौर कांग्रेस का हो।

Muehsh Tatwal Ji Kundli

Mahesh Parmar ji Kundli
What's Your Reaction?
Like
14
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)